Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकिसान आंदोलन में एक और किसान की मौत, हार्ट अटैक ने ली...

किसान आंदोलन में एक और किसान की मौत, हार्ट अटैक ने ली जान

NRI SANJH JALANDHAR (23 February)

खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा में एक और किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा जिले के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। 

मृतक किसान की पहचान दर्शन सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव अमरगढ़ के रूप में हुई है। मृतक किसान की उम्र करीब 62 साल थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के शव को समाना के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। 

बता दें कि किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा लगाया गया है। अब तक 5 किसानों की मोर्चे पर मौत हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments