Monday, September 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर...

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम में बड़ी कार्रवाई हुई

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम में बड़ी कार्रवाई हुई है. साउथ जोन के 5 अधिकारियों पर गाज गिरी है. MCD कमिश्नर के आदेश पर साउथ जोन के 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया।निलंबित अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, SE रणवीर सिंह, EE (Building) ललित कुमार गोयल, AE (Building) सुनील चौहान, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को निलंबति किया गया है।

आदेश में कहा गया कि सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित रहने तक निलंबन रहेगा. MCD Vigilance Department ने अलग-अलग सस्पेंशन ऑर्डर जारी किए है।बिल्डिंग डिपार्टमेंट का काम निर्माण की निगरानी और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करना होता है. अगर निर्माण बिना मंजूरी या अप्रूव्ड नक्शे के खिलाफ हो रहा था तो संबंधित अधिकारियों पर निगरानी न रखने का सवाल उठ सकता है।

AE और JE आम तौर पर मौके की शुरुआती निगरानी से जुड़े होते हैं.वहीं EE और SE के स्तर पर भी संबंधित क्षेत्र की निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी होती है. डिप्टी कमिश्नर जोन के प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी होते है।इससे पहले सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (MCD)

के कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा था, “दुर्भाग्य से, सात लोगों की जान चली गई है. हमें लगता है कि गिरी हुई इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, और रात भर उसे मजबूत करने का काम किया गया. अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments