NRI SANJH JALANDHAR (4 February)
बादल परिवार के करीबी की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान नरोतम ढिल्लों उर्फ नीमिस बादल के रूप में हुई है। उसकी लाश नॉर्थ गोवा के पोरवरिम इलाके में उसके घर से मिली है। मौत कैसे हुई फिलहाल इसका कारण पता नहीं लग पाया है। पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
गोवा पुलिस के IG उमवीर बिश्नोई ने नीमिस बादल की मौत की पुष्टि की है और कहा कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नीमिस बादल स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के चचेरा भाई था और काफी समय से गोवा में अकेले ही रह रहा था।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक कपल को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि यह कपल ही बीते दिन उसके घर पर रुका था। इसके साथ ही 3 और महिलाएं भी थी जो नीमिस बादल के घर पर रूकी थी।


