Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलश्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बर्फबारी के चलते सुबह की सभी उड़ानें...

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बर्फबारी के चलते सुबह की सभी उड़ानें रद्द

NRI SANJH JALANDHAR (4 February)

बर्फबारी के चलते रविवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के चलते हवाईअड्डे पर सुबह की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और पूरे दिन के लिए उड़ानों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा, मौसम के अनुरूप उड़ानें फिर से शुरू करने की समीक्षा की जाएगी। पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर में सीजन की पहली भारी बर्फबारी हुई है।


बर्फबारी से लंबे समय से सूखे की चिंता से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। गर्मियों के दौरान विभिन्न नदियों, झीलों, झरनों और अन्य जल निकायों में पर्याप्त पानी की संभावनाएं दिखाई दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments