Wednesday, July 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकिसान आंदोलन के कारण हाईवे बंद, ट्रेनों में लंबी वेटिंग और हवाई...

किसान आंदोलन के कारण हाईवे बंद, ट्रेनों में लंबी वेटिंग और हवाई सफर भी महंगा

NRI SANJH JALANDHAR (14 February)

आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब से दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बसों की संख्या में काफी कमी आई है।

वहीं, रेलवे की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है। अगर, हवाई यातायात की बात करें, तो वह भी पहले से करीब चार गुना महंगा हो गया है।

बुधवार चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की स्थिति आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग की स्थिति है। इसमें वंदे भारत चेयर कार के लिए 43 वेटिंग, एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 24 वेटिंग चल रही है। कालका शताब्दी चेयर कार के लिए 35 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 20 की वेटिंग जारी है। इसी प्रकार कालका शताब्दी एक्सप्रेस में भी चेयर और एग्जीक्यूटिव चेयर की वेटिंग है।

केरल सप्तक्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर के लिए 77, थर्ड एसी के लिए 35, सेकेंड एसी के लिए 20 और 10:17

फर्स्ट एसी के लिए 5 की वेटिंग लिस्ट है। नई दिल्ली जनशताब्दी में सेकेंड सिटिंग के लिए 175 और चेयर कार के लिए 32 की बैटिंग है।

इस प्रकार है हवाई यात्रा का किराया

चंडीगढ़ से दिल्ली जो हवाई यात्रा पहले लगभग 2500 में हो जाती थी। उसके लिए अब कम से कम टिकट 10000 का टिकट है। अगर अलग-अलग एयरलाइंस की बात करें तो, एयर इंडिया में पहले 2499 का दिल्ली का टिकट मिलता था। जो कि अब बढ़कर 11219 रुपए हो गया है।

इसी प्रकार विस्तारा में 3907 रुपए में दिल्ली का टिकट मिलता था, वह बढ़कर 16800 के करीब हो गया है। इंडिगो में 3350 में मिलने वाला टिकट अब 10400 का हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments