Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकिसान आंदोलन 2.0: अब रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे किसान, कर दिया...

किसान आंदोलन 2.0: अब रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे किसान, कर दिया ऐलान

NRI SANJH JALANDHAR (14 February)

पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस की ओर से आंसू गैस के दागे गए थे। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा किसानों को रोकने के लिए कटीले तार और कंटेनर भी रखे गए हैं। किसान नेताओं ने कहा की हरियाणा सरकार की तशद्द को देखते हुए 15 फरवरी को ट्रेनें रोक दी जाएगी।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा कृषि भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं कि इसका समाधान कैसे किए जाए। किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव का माहौल है।

दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने और उनपर आंसू गैस छोड़ने के विरोध में पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्रहा ने ऐलान किया है कि राज्य में कल दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार यहां बात करने आई है। दो बार बातचीत हो चुकी है और आगे भी बातचीत से इनकार नहीं कर रहे हैं फिर भी वे दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं।वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं? ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है। हम शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्हें अपना कॉल वापस लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments