Wednesday, June 10, 2026

Google search engine
Homeनेशनलएमफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का आईपीओ खुलने जा रहा, निवेश करने पर कर...

एमफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का आईपीओ खुलने जा रहा, निवेश करने पर कर सकते है मोटी कमाई

NRI SANJH JALANDHAR ((20 April)

अगले हफ्ते आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एमफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का आईपीओ खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। कंपनी की योजना बाजार से 54 करोड़ रुपये जुटाने की है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ 23 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी का मुख्यालय पंचकूला में है।

कंपनी के आईपीओ में 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले 54.99 लाख ताजा इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है। एमफोर्स ऑटोटेक ने बताया कि आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 25 अप्रैल को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशकों के लिए बोली 22 अप्रैल को खोली जाएगी। इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सहायक कंपनी एमफोर्स मोबिलिटी सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड (ईएमएसपीएल), हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित झाड़माजरी में नया संयंत्र स्थापित करने, कंपनी के परिचालन के लिए पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में किया जाएगा।

इस साल कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। बीते दिनों कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए थे। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। वहीं कुछ आईपीओ में निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments