Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआम आदमी क्लीनिक से दवाईयों व् अन्य सामान लेकर चोर फरार

आम आदमी क्लीनिक से दवाईयों व् अन्य सामान लेकर चोर फरार

NRI SANJH JALANDHAR (20 January)

जालंधर में लूटपाट व् चोरियां रुकने का नाम नहीं ला रही है । वेस्ट हलके की बात करे तो आये दिन गुंडागर्दी व् चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बस्ती दानिशमंदा से एक मामला सामने आया है। जहां चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर दवाईंयां, सीरिंज, टूटियां सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस को इस संबंधी शिकायत दे दी है।और पुलिस की तरफ से जाँच की जा रही है।

जानकारी देते हुए मेडिकल ऑफिसर कामराज ने बताया कि पिछले एक महीने से चोरी की वारदाते हो रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि चोर पहले खिड़की के रास्ते से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लेकिन अब देर रात उन्होंने चोर शीशा तोड़कर मोहल्ला क्लीनिक से घुस गए। इस दौरान चोर बाथरूम से टूटियां और टॉयलेट सीट और दवाईंयां लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दवाईंयों का एक महीने का स्टॉक पड़ा हुआ था। वहीं सीरिंज का 50 पीस का डिब्बा भी था जो कि चोर लेकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहाकि चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने क्लिनिक में सिरगेट भी पी थी। दरअसल, वहां से इस्तेमाल की हुई सिरगेट भी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि यह काम किसी नशेड़ियों का काम है। जिनकी तरफ से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments