Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअयोध्या नही जाएगी शोभा यात्रा, जन्मभूमि का ही भ्रमण करेंगे रामलला

अयोध्या नही जाएगी शोभा यात्रा, जन्मभूमि का ही भ्रमण करेंगे रामलला

NRI SANJH JALANDHAR (9 JANUARY)

अयोध्या में सुरक्षा कारणों से 17 जनवरी को निकलने वाली रामलला की नगर शोभायात्रा रद्द कर दी गई है। रामलला सिर्फ जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे। अयोध्याधाम नहीं जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा काशी के विख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ के निर्देशन में होनी है। शोभा यात्रा के दौरान रामलला को जब नगर भ्रमण कराया जाएगा तो उनके दर्शन के लिए श्रद्धालु व भक्त उमड़ पड़ेंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को मुश्किल होगी। इस पर आचार्यों से राय मांगी गई तो उन्हाेंने जन्मभूमि परिसर का ही भ्रमण कराने का सुझाव दिया। इसे ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया।

अब 17 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति राम जन्मभूमि परिस

र पहुंचेगी। परिसर में ही शोभायात्रा निकालने की रस्म पूरी की जाएगी। बैठक के बाद गणेश्वर द्रविड़ ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए बन रहे यज्ञ मंडप व हवन कुंड का भी निरीक्षण किया। प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो यज्ञ मंडप व नौ हवन कुंड बनाने का काम सोमवार की देर रात तक पूरा हो गया है।

5500 पुलिस मुलाजिम रहेंगे तैनात

प्राण प्रतिष्ठा समारोह 5500 के करीब पुलिसकर्मी अयोध्या तैनात रहेंगे। राममंदिर बनने के अयोध्या में अब यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पर सरकार का जोर है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां देश और दुनिया के विशिष्टजन उपस्थित होंगे। इसके बाद यहां प्रतिदिन एक से दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ,सीआरपीएफ, एसटीएफ, एटीएस, एनआईए, एनडीआरएफ के जवान भी बड़ी संख्या में रामनगरी में मोर्चा संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 12 जनवरी व तीसरे चरण में 18 जनवरी को पुलिस बल अयोध्या पहुंचेगा। अन्य जवानों के आने का सिलसिला भी जारी है। इन्हें सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी जा रही है।

आवागमन के लिए व्यापारियों को जारी होगा पास

अयोध्या धाम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ सीओ एसपी गौतम ने सोमवार को नयाघाट चौकी में बैठक की। बताया कि व्यापारियों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन आवागमन के लिए पास जारी किया जाएगा। इसे दिखाने से उन्हें सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा अयोध्या को भव्यतम रूप से सजाने व अतिथियों के अभिनंदन के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, सुरेश मोदनवाल, शक्ति जायसवाल, विजय यादव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments