गुरदासपुर में आज गए रणजीत सिंह का आज उनके गांव अदिया में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दे पुलिस ने अदिया चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि रणजीत सिंह 25 फरवरी को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पहले परिवार ने उनका अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया था,
लेकिन परिवार वालों का कहना है कि रणजीत सिंह के शरीर की बिगड़ती हालत को देखते हुए आज उनके परिवार और कुछ संगठनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस मामले को लेकर रणजीत सिंह के वकील ने कहा कि यह मामला माननीय हाई कोर्ट में भी विचाराधीन है और इसकी अगली सुनवाई 17 मार्च को होनी है। वकील के मुताबिक, परिवार इस मामले की हाई लेवल जांच की मांग कर रहा है।


