पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में लीडर्स इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर बर्नार्ड मलिक की लीडरशिप में एक हाई-लेवल इंटरनेशनल डेलीगेशन से मुलाकात की गई। इस मीटिंग में पंजाब में ‘वर्ल्ड-क्लास इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ बनाने के ज़रूरी प्रपोज़ल पर विचार-विर्मश किया गया।
सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार का एक ही उदेश्य है कि पंजाब के युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश न जाना पड़े, बल्कि विदेशी यूनिवर्सिटी और मल्टीनैशनल कंपनियां हमारे पंजाब में आएं। यह प्रपोज़्ड यूनिवर्सिटी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (IT), एग्री-बिज़नेस (खेती का व्यापार) और ग्लोबल लीडरशिप का एक बड़ा सेंटर बनेगी।
इस डेलीगेशन में शामिल दूसरे बड़े लोग – Dr Mark Robinson, Favor Foundation के डायरैक्टर Pastor Chris Aiton औपऔऱ औऔरवरकरकरकेक्र और MSI Taylor Wealth Management के भागीदार Mr Peter O’Callaghan का पंजाब आने पर स्वागत किया गया।
सीएम मान ने कहा कि इस प्रतिनिधि मंडल का अनुभव हमारी शिक्षा प्रणाली को ग्लोबल स्टेज से जोड़ने में कारगर साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि ‘ब्रेन ड्रेन’ को रोका जाए और विदेशी इन्वेस्टमेंट और बढिया एजुकेशन के ज़रिए हमारे टैलेंट को पंजाब के विकास में लगाया जाए। यह पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की तरफ एक और मज़बूत कदम साबित होगा।


