लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित की गई है बता दे स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा होने पर किया गया।लोकसभा में पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के सीनियर लीडर से कहता हूं कि आप लोग जो कर रहे हैं उससे उस देश का क्या भला होगा।आज का मोशन विपक्ष लाया है। सरकार उस पर चर्चा को तैयार है।
लेकिन आप लोग आज के एजेंडा को लेकर सीरियस नहीं है। वेणुगोपालजी आपसे कहता हूं कि आपने पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि इस सदन की महान परंपरा रही है, अध्यक्ष पर सवाल नहीं उठा सकते, चाहे आप उनसे सहमत हो या नहीं हो। इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इससे संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की “चुप्पी” की कड़ी आलोचना की।


