Friday, July 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाब(VIDEO) लुटेरों का आंतक बरकार, अब गैस एजेंसी के कर्मचारी से गन...

(VIDEO) लुटेरों का आंतक बरकार, अब गैस एजेंसी के कर्मचारी से गन पॉइंट पर की लूट

NRI SANJH JALANDHAR (13 JANUARY)


लम्मा पिंड चौक से शेखे की तरफ जाते हुए गैस एजेंसी में शनिवार शाम को 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर 2 लाख रुपए की लूट की है। सारी घटना गैस एजेंसी के अंदर लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई और लुटेरे किस तरफ फरार हुए हैं। उसकी भी फुटेज सामने आई है। पुलिस को इस घटना के बारे में जब सूचित किया गया तो उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी है।
कर्मचारी ज्योति कुमार ने बताया कि लुटेरों ने आते ही उसे गन पॉइंट पर लिया और पैसे निकालने के लिए कहा।

वहीं सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से गैस एजेंसी के मालिक ज्योति कुमार से लुटेरों ने लूट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस को बताया कि लुटेरों के पास पिस्तौल भी थी और तेजधार हथियार भी। पैसे लूटने के बाद लुटेरे होशियारपुर की तरफ फरार हो गए। वहीं पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है और जिस तरफ लुटेरे भागे हैं। उस तरफ हाईवे और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments