NRI SANJH JALANDHAR (24 February)
भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने पेटीएम एप के जरिए यूपीआई ऑपरेशन को चालू रखने के लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को नियमों के तहत पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड की रिक्वेस्ट की जांच करने को कहा है।
ये उस पर विचार करने को कहा कि जिसमें NPCI से यूपीआई चैनल के थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर(TPAP) बनने का अनुरोध किया गया है, जिससे पेटीएम ऐप पर यूपीआई ऑपरेशन चालू रहे।
जानकारी मुताबिक TPAP के यूपीआई चैनल बनने से पेटीएम ऐप के UPI ऑपरेशन पहले की तरह ही जारी रहेंगे। वहीं इस बीच एक्सिस बैंक के बाद HDFC बैंक और येस बैंक ने बी पेटीएम UPI बिजनेस के TPAP बनने के लिए NPCI ने डेवलप एक इंस्टेंट रियल टाइम पेमेंट्स सिस्टम है। इसके लिए RBI ने NPCI से 4-5 पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंकों से हाथ मिलाना होगा, जो हाई वॉल्यूम को संभाल सकें।
RBI ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि TPAP ने तब तक कोई नया यूजर नहीं जोड़ा जाएगा। जब तक कि @paytm हैंडल के सभी मौजूदा यूजर्स ठीक से एक नए हैंडल पर ट्रांसफर नहीं हो जाते। TPAP लाइसेंस डिजिटल पेटीएम यूजर्स UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट करना जारी रख सकेंगे।
NPCI को नेटवर्क पर काम करने वाले यूपीआई और उससे जुड़ी फाइनेंशियल सर्विसेस के रेगुलेशन और सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UPI सर्विसेस को चलाने और भागीदार बैंकों के जरिए मर्चेंट ट्रांजैक्शन की सुविधा के लिए PSPs को NPCI से TPAP लाइसेंस प्राप्त करना होता है।
बता दें कि पेटीएम और एक्सिस बैंक ने थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर(TPAP) बनने के लिए इस हफ्ते NPCI के पास आवेदन किया था। अगर उन्हें इसकी मंजूरी मिल जाती है तो पेटीएम अपनी UPI सर्विस जारी रख पाएगा।
अभी पेटीएम अपनी UPI सर्विस पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए देता है लेकिन RBI ने इस पर रोक लगा दी है। 15 मार्च के बाद यूजर न तो फास्टैग जैसी सर्विस के इस्तेमाल के लिए वॉलेट में पैसा डाल पाएंगे और न ही UPI चलेगा।
इस लिहाज से पेटीएम के लिए NPCI की मंजूरी काफी अहम है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने हाल ही में ये भी बताया था कि उसने मर्चेंट्स पेमेंट्स के सेटलमेंट के लिए भी एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है।


