NRI SANJH JALANDHAR (5 February)
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मेटा ने पेरेंट्स सुपरविजन की सेटिंग में बदलाव किया है। मेटा ने एक नया अपडेट जारी किया था। जिसमें कंपनी ने बच्चों के अकाउंट को मोस्ट रेस्ट्रिक्टिव कैटेगरी में रखा था। इस बीच कंपनी ने एक और कदम चाइल्ड सेफ्टी के लिए उठाया है। इससे छोटे बच्चों को एक्सपलोर और फिड्स में कोई भी सेंसटिव और हार्मफुल कंटेंट नहीं दिखेगा।
कंपनी ने छोटे बच्चों के अकाउंट के लिए डीएम सेटिंग में बदलाव किया है और उन्हें सिर्फ उनके फॉलोअर्स या कांटेक्ट में लोग मौजूद ही मैसेज कर सकते हैं।
जल्द ही मैसेंजर में भी लागू होगा ऑप्शन
बता दें कि अननोन लोग बच्चों को मैसेज नहीं भेज पाएंगे। इस कदम से मेटा बच्चों को हर प्रकार के क्राइम्स से बचाएगी जो आजकल सोशल मीडिया पर आम हो चुके हैं। इसके अलावा बच्चों को ग्रुप्स में भी कांटक्ट में जुड़े लोग ही एड कर पाएंगे। मेटा इस बदलाव को मैसेंजर में भी लागू कर रही है। ये रेस्ट्रिक्शन 16 साल से कम उम्र के बच्चों या कहीं 18 से कम उम्र के बच्चों के आकउंट पर लागू होगा।
अब रिव्यु ऑप्शन आएगा
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मेटा ने पेरेंट्स सुपरविजन की सेटिंग में भी बदलाव किया है। अगर आपके बच्चे का अकाउंट आप सुपरवाइज करते हैं तो अब नए अपडेट के बाद यदि आपका बच्चा सेटिंग्स को बदलता है तो पेरेंट्स के अकाउंट में रिव्यु ऑप्शन आएगा। इसमें आप एक्शन को वेरिफाई या Deny कर सकते हैं। इस ऑप्शन के जरिए मेटा पेरेंट्स को और बेहतर कंट्रोल बच्चों के अकाउंट पर दे रही है। अभी तक होता ये था कि पेरेंट्स को केवल एक नोटिफिकेशन इस विषय में मिलता था कि बच्चे ने सेटिंग्स में बदलाव कर लिया है।


