Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबkissan andolan 2.0–हरियाणा में किसानो का ट्रैक्टर मार्च शुरू

kissan andolan 2.0–हरियाणा में किसानो का ट्रैक्टर मार्च शुरू

NRI SANJH JALANDHAR (17 February)

किसानों के आंदोलन का आज पांचवां दिन है। हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच तनाव जारी है। रविवार तक किसान शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे। आज हरियाणा में किसान ट्रैक्टर मार्च भी निकालेंगे। इसी बीच अब पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। 

आंदोलन के दौरान किसान और सब इंस्पेक्टर की मौत 

BKU उगराहां ने MSP व अन्य मांगों को लेकर लड़ रहे किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। वहीं,  इस आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक से एक किसान और दम घुटने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है।

2 दिन के लिए पंजाब के सभी टोल फ्री

पंजाब का किसान संगठन BKU भी आंदोलन का हिस्सा बन गया है। रविवार से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। वहीं इससे पहले कल दोपहर 12 से 3 बजे तक टोल फ्री किया था।

कल होगी सरकार से बात 

किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। हालांकि अभी तक तीन वार्ता बेनतीजा रहीं।

किसानों की ट्रैक्टर परेड

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकलेगा। किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल यानी 18 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी बैठक होनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments