NRI SANJH JALANDHAR (6 February)
हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग युवती के साथ रेप करने के मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार को रविवार के दिन डीएसपी बनाया गया है। सूत्रों से पता चला है कि नाबालिग युवती ने बैंगलुरु पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और उसके बाद लगातार बातचीत होती रही और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। लेकिन इस बारे में फिलहाल अभी जालंधर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
युवती ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया कि जब वह 17 साल की थी तो उसके साथ वरुण ने रेप किया। तब शादी करने के लिए भी कहा। अब 4 साल बाद वरुण अपनी बात से मुकर रहा है। इन ब्यानों के आधार पर ही हॉकी खिलाड़ी वरुण पर मामला दर्ज किया गया है।
बता दें टीम इंडिया में आने से पहले वरुण कुमार रेलवे में ट्रेनिंग ले रहे थे। अपने शानदार प्रदर्शन करने के बाद वरुण को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 2017 में उन्हें हॉकी टीम इंडिया में जगह मिली और 2022 में 2022 बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता। वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
इसके साथ 2020 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य भी थे। वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वह हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर है। फिलहाल वह पंजाब में जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रह रहे हैं।


