Saturday, October 24, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलतिब्बत में सुबह 4.5 तीव्रता भूकंप के झटके...

तिब्बत में सुबह 4.5 तीव्रता भूकंप के झटके…

तिब्बत में सुबह करीब 5:38 बजे (IST) 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. तड़के भूकंप के चलते लोगों में हड़कंप मच गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर ये जानकारी दी गई है. इससे पहले तिब्बत में गुरुवार (22 अक्टूबर) की रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था।भूकंप से बड़ा नुकसान हुआ है।

इससे अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं. ये भूकंप रात करीब 10:33 बजे आया था. इसका केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर के बाचेन काउंटी इलाके में बताया जा रहा है. भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments