NRI SANJH JALANDHAR ( 4 MAY)
अपने अतरंगी फेशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अक्सर छोटे कपड़ो में नजर आने वालीं उर्फी इस बार पूरे कपड़ों में दिखी हैं। पूरे कपड़ें में अदाकारा ने रेड कारपेट पर अपना जादू भी दिखाया है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) अब डिजाइनर से जादूगर भी बन गई है।
बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रेड कारपेट पर ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में उर्फी पैपराजी से कह रही हैं कि आपको मैजिक देखना है, तो सब बैठ जाए. इसके बाद उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक ताली बजाती है और उनकी ड्रेस से तितलियां और फूल उड़ते नजर आते हैं। जिसे देख पैपराजी और वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं।
यूजर को उर्फी जावेद (Urfi Javed) का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर यूजर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- भगवान का शुक्र है कोई अच्छी ड्रेस डिजाइन की है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज तो उर्फी ने अच्छी ड्रेस पहनी है, चलो कभी-कभी अच्छी ड्रेस पहनती है ये. एक अन्य ने लिखा- कितनी प्यारी लग रही है।
बीते दिनों उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने LSD 2 से अपना फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। यह फिल्म साल 2010 में दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी LSD का सीक्वल है। पहले पार्ट में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अंशुमान झा जैसे सितारों ने इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरी थीं।


