Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना से जालंधर जा रही जयपुर अजमेर ट्रेन को लगी आग, यात्रियों...

लुधियाना से जालंधर जा रही जयपुर अजमेर ट्रेन को लगी आग, यात्रियों में दहशत

NRI SANJH JALANDHAR (10 NOVEMBER)

गोराया फगवाड़ा के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब जयपुर अजमेर ट्रेन नंबर 19611 अप लुधियाना से जालंधर जा रही थी तभी S4 कोच की ब्रेक जाम होने के कारण कोच के नीचे आग लग गई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर मौली संदीप कुमार ने एस.पी.एल. 81 को दी प्वाइंट्समैन दीपक रॉय को दी और दीपक ने रेड सिग्नल दिखाने के लिए कहा।

रेड सिग्नल दिखाने के बाद जब ट्रेन गेट पर रोकी तो कोच में फायर सिलेंडर की मदद से ट्रेन नीचे लगी आग को बुझाया गया।यह भी पता चला कि करीब चार सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। S4 में यात्री भी मौजूद थे। आग की खबर फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। काफी देर ट्रेन यहां रुकने के बाद आगे जाने के लिए रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments