NRI SANJH JALANDHAR (17 JANUARY)
कनाडा से आए एक लड़के को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि लड़का लड़की परिवार से 30 लख रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसको लेकर लड़की पक्ष वालों ने उक्त लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की धोखा देकर उसने उनकी बेटी से शादी की है और अब उसे बाहर बुलाने के चक्कर में पैसे की डिमांड कर रहा है।लड़के की शादी नूरमहल की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद लड़के ने अपने पूरे परिवार को कनाडा बुला लिया। लेकिन जब पत्नी की बारी आई तो उसने लड़की के परिवार को फोन करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की डिमांड करनी शुरू कर दी।

लड़के ने कहा कि पहले उसे 30 लाख रुपये दो, फिर वह उनकी लड़की को कनाडा ले जाएगा। जब लड़की ने लड़के से बात की तो उसने इनकार कर दिया और कनाडा से अपनी पत्नी को तलाक के कागजात भेज दिए। इसके बाद लड़की वालों को पता चला कि लड़के ने कनाडा में दूसरी शादी कर ली है, जिसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पूरी जांच चली और लड़के की जानकारी और तस्वीरें इमीग्रेशन विभाग को भेज दी गईं। अब जैसे ही लड़का कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पंजाब पुलिस ने आते ही उसे हथकड़ी लगा दी। फिलहाल पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर नूरमहल थाने ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है।


