Sunday, June 7, 2026

Google search engine
HomeपंजाबSIR प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, को राज्य के सभी 24,453 मतदान...

SIR प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष कैम्प

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में करवाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है।

मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपलब्ध रहेंगे।श्रीमती मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments