फिरोजपुर-फाजिल्का GT रोड पर स्थित जंगनवाला मोड़ के जहाँ महिंद्रा पिकअप और घोड़ा-गाड़ी के बीच एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई है।आज सुबह फ़ाज़िल्का-फ़िरोज़पुर रोड पर हुए एक दुखद हादसे में लगभग आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें फ़िरोज़पुर से फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।


