पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 (Su-57) को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूस सुखोई-57 फिफ्थ-जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम पर भारत के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि वह डिफेंस प्रोग्राम में सप्लाई और विकास दोनों में भारत का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होगा।
व्लादिमीर पुतिन ने ‘पीटीआई’ समेत दुनिया की अग्रणी समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बातचीत में यह बात कही है।पुतिन ने भारत के साथ रूस के रक्षा और सैन्य संबंधों का उल्लेख किया और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन का हवाला दिया।
पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 लड़ाकू विमान के निर्माण पर संयुक्त रूप से काम करने का प्रस्ताव दिया है. भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की एक खेप खरीदने की प्रक्रिया में है।पुतिन ने कहा, ‘हमने अपने भारतीय मित्रों को प्रौद्योगिकी पांचवीं पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया है।हम भारत को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के लिए इस क्षेत्र में उसके साथ काम करने को तैयार हैं.’


