Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटघने कोहरे के कारण शताब्दी समेत 36 ट्रेनें प्रभावित, 4 से 5...

घने कोहरे के कारण शताब्दी समेत 36 ट्रेनें प्रभावित, 4 से 5 घंटे देरी से चल रही

NRI SANJH JALANDHAR (17 January)


जालंधर। घना कोहरे कारण आम जन जीवन व्यस्त हो गया है। वहीं कोहरे कारण हाईवे पर एक्सीडेंट हो रहे हैं तो लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही है। बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस समेत 36 ट्रेनें रेलवे की तरफ से रद्द की गई है। जिन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है। वह कोहरे के कारण पहले ही 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही थी। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। ट्रेनें रद्द होने के कारण 700 से अधिक यात्रियों को आज रेलवे को रिफंड भी करना होगा। शताब्दी एक्सप्रेस (12029) और अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी (12030) वीरवार को निर्धारित समय पर चलने की संभावना है।

यात्री हो रहे परेशान, बसों व टेक्सी में सफर करने को हुए मजबूर
घने कोहरने के कारण रद्द हुई ट्रेनों के कारण यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि जिन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट जाना है व अपने किसी कारोबार के काम को लेकर जरुरी जाना है। उन्हें बसों व टेक्सी में सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी एयरपोर्ट जाने वालों को हो रही है। जिन्हें रोड से होते हुए दिल्ली जाना पड़ रहा है। इससे उनका खर्चा भी अधिक हो रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से चल रही थी। जिस कारण उसे रद्द करना ही बेहतर था ताकि ट्रेन का शेड्यूल सही हो सके

ये ट्रेने हो रही प्रभावित
अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन 16 घंटे, गोरखपुर से अमृतसर ट्रेन निर्धारित समय से 14 घंटे, अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस 5 घंटे, कानपुर अमृतसर 12 घंटे, अमृतसर कटिहार 13 घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से अमृतसर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित घंटे से 12 घंटे देरी से चली तो गरीब रथ सहरसा से अमृतसर 3:30 घंटे, अमृतसर कानपुर 10 घंटे, स्वर्ण शताब्दी दिल्ली से अमृतसर 7:30 घंटे, अमृतसर नांदेड़ 9 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 9 घंटे, कामाख्या से कटरा जाने वाली ट्रेन 9 घंटे, स्वराज एक्सप्रेस 3 घंटे, अमृतसर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल 4 घंटे, जम्मू तवी वाराणसी ढाई घंटे, अमृतसर कटिहार ढाई घंटे, हिसार लुधियाना डेढ़ घंटे, शरबत दा भला 2 घंटे देरी से चली जबकि इसके अलावा हरिद्वार अमृतसर ट्रेन निर्धारित समय से 2 घंटे, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है और पहुंच रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments