सरकार का दावा: लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल में नहीं हुआ

NRI SANJH JALANDHAR (12 JULY)

Advertisement
Google search engine

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू को लेकर फिर से विवाद उठ खड़ा हुआ है। इस इंटरव्यू की सच्चाई जानने के लिए गठित की गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि यह इंटरव्यू पंजाब के भीतर हुआ और पहला इंटरव्यू जेल में ही हुआ था।

 इस खुलासे के बाद, पंजाब की मौजूदा सरकार को विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है. विपक्षी नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में स्पष्टीकरण मांग रहे हैं.

हालांकि, हाईकोर्ट में एसआईटी की रिपोर्ट पेश होने के बावजूद, पंजाब सरकार का दावा है कि यह इंटरव्यू पंजाब की किसी जेल में नहीं हुआ. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की फाइंडिंग रिपोर्ट में स्पष्ट है कि 8 मार्च, 2023 को राजस्थान पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को बठिंडा जेल लेकर आई थी. 9 मार्च को लॉरेंस को बठिंडा जेल से तलवंडी साबो कोर्ट में पेश किया गया और एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया.

Advertisement
Google search engine