Monday, November 23, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत और न्यूजीलैंड टैस्ट मैच....

भारत और न्यूजीलैंड टैस्ट मैच….

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट पांचवें दिन (23 नवंबर) ड्रॉ पर समाप्त हुआ. एक वक्त पर लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर लेगी. पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 119/2 रन के स्कोर के साथ खेल की शुरुआत की. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे खेल रहे थे

भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार थी. 3 विकेट जल्दी गिर गए. कीवी टीम का स्कोर 176/5 रन हो गया. यहां से लगा कि टीम इंडिया के लिए आसान हो गई. लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने भारत के मुंह से जीत छीन लीमिचेल और फिलिप्स खड़े रहे और दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 (258 गेंद) रनों की साझेदारी की

यहां दोनों बल्लेबाजों ने मैच बचाने के काम को बखूबी निभाया. इन दिनों के आगे भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे. अगर यह जोड़ी भी जल्दी गिर जाती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता थादरअसल, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट जीत 2014 में मिली थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन देखकर लगा कि अब 12 साल से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म हो जाएगा, लेकिन ड्रॉ के साथ यह इंतजार बरकरार रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments