Tuesday, November 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व...

भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व मैदान पर

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट दिया है. मंगलवार को कप्तान गिल ने कहा कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी. भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा.

भारत के टेस्ट स्क्वाड में कुल 7 तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं, जहां जसप्रीत बुमराह पेस अटैक को लीड कर रहे होंगे।कप्तान गिल ने कहा कि टीम में 7 बल्लेबाज मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, “हमारी टीम में 7 बल्लेबाज होंगे, 8 और 9, अंशुल और आकाशदीप कुछ हद तक बैटिंग कर लेते हैं. हमने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है, नीतीश भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

“शुभमन गिल ने टीम इंडिया की उस चिंता को भी सबके सामने रखा कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी, तब गेंदबाजी अटैक को कौन लीड करेगा. उन्होंने कहा कि, “हमें यह हल भी निकालना है कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी तब गेंदबाजी का भार कौन संभालेगा.”उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह के पेस अटैक को लीड कर रहे होंगे।

उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप खेल सकते हैं. भारत के पास रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में सिर्फ 2 स्पिन गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं. मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया था, उनकी जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments