Monday, November 23, 2026

Google search engine
HomeनेशनलBisleri ने FSSAI की कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा ?

Bisleri ने FSSAI की कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा ?

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) ने FSSAI की कानूनी कार्रवाई और पानी के सैंपल फेल होने की खबरों पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. अपने बचाव में कंपनी ने कहा है कि मामला लगभग 14 महीने पुराना है. Bisleri के पानी का सैंपल टेस्ट में दो बार फेल हो गया था, जिसके बाद सरकारी संस्था FSSAI ने केस चलाने की मंजूरी दे दी

. अब बिसलेरी इंटरनेशनल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह मामला 14 महीने पुराना है. पिछले साल 30 सितंबर को FSSAI की टीम ने गोवा प्लांट से कुल 6 नमूने लिए थे, जिनमें से 5 नमूने सभी गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे थे. केवल छठे नमूने की शुरुआती जांच में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया था,

जो 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की निर्धारित सीमा से थोड़ा ही अधिक थाकंपनी के अनुसार, नवंबर 2025 में अपील के बाद जब नमूने को रेफरल लैब भेजा गया, तो उसमें ब्रोमेट तो तय लिमिट के भीतर पाई गई, लेकिन पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी बताई गई. दोनों रिपोर्टों में विरोधाभास देखते हुए बिस्लेरी ने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र लैब में उसी बैच की दोबारा जांच कराई, जहां पानी सभी सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह सुरक्षित पाया गया

.यानी कि दोनों लैब रिपोर्टों में अंतर देखने के बाद कंपनी ने FSSAI से मान्यता प्राप्त एक बाहरी लैब में फिर से गोवा फैक्ट्री में बने उसी तारीख और उसी लॉट के पानी का सैंपल टेस्ट कराने के लिए भेजा, जिसमें पानी हर पैमाने पर पूरी तरह सुरक्षित निकला. कंपनी ने कहा, “पीने के पानी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. क्वॉलिटी पर हमारी कड़ी नजर रहती है और इस मामले को उचित नियामक प्रक्रिया के जरिए सुलझाने के लिए हम FSSAI के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments