Thursday, October 29, 2026

Google search engine
HomeपंजाबCBI टीम सेक्टर-69 में पंजाब मेडिकल भवन पहुंची..

CBI टीम सेक्टर-69 में पंजाब मेडिकल भवन पहुंची..

सीबीआई टीम सेक्टर-69 में पंजाब मेडिकल भवन पहुंची। इस दौरान फार्मेसी विंग में परविंदर सिंह उर्फ झोटा की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के सिलसिले में चल रही जांच के तहत कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी को शक है कि फार्मेसी विंग के कुछ अधिकारियों ने कथित तौर पर केमिस्टों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती है।

सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि अश्वनी कुमार समेत और कितने केमिस्टों को लाइसेंस जारी किए गए या उनके लाइसेंस तय प्रक्रिया की शर्तें पूरी किए बिना बहाल किए गए।सीबीआई टीम ने मंगलवार रात कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और कुछ घंटों बाद वहां से चली गई। फिलहाल, एजेंसी की ओर से इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments