सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में एसी की गैस लीक होने से आग लगने की घटना घटी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सेवादारों ने पूरी तैयारी के साथ अग्निशामक यंत्रों की मदद से इस पर काबू पा लिया।मिली जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब में परिक्रमा के पास एसी की गैस लीक होने के कारण आग लगने की खबर मिली है।
इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में आग लगने की वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिक्रमा के ऊपर वाली साइड एसी से तेजी से गैस निकल रही है, जिस कारण वहां आग लग गई।
सेवादारों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने तुरंत चौकसी बरती और अग्निशामक यंत्र लेकर वहां पहुंचे। इससे आग पर काबू पाते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। इस घटना में किसी तरह का जानी या माली नुकसान नहीं हुआ।


