Friday, October 9, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप ने शेयर बाजार में काफी निवेश किया

ट्रंप ने शेयर बाजार में काफी निवेश किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों शेयर बाजार में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को जारी एक फाइनेंशियल डिस्क्लोजर में इस बात का खुलासा हुआ है कि ट्रंप ने Meta Platforms, McDonald’s और Microsoft जैसर बड़ी-बड़ी कंपनियों में 10 लाख डॉलर (1 मिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश कर रखा है।

और तो और इसके साथ ही उन्होंने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के भी कम से कम 1 मिलियन डॉलर के डेट खरीद रखे है।अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स (OGE) की तरफ से जारी 18-पेज की फाइलिंग में अगस्त में किए ट्रंप के 517 सौदों की जानकारी दी. बताया गया कि ट्रंप के इन्वेस्टमेंट अकाउंट्स में हर तीन महीने में पैसों का बड़ा लेन-देन हुआ।

इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदे गए।ट्रंप ने सबसे बड़ा निवेश मेटा में किया गया. उन्होंने इस कंपनी के कई नए शेयर खरीदे हैं, जिसके लिए 50 लाख डॉलर से लेकर 2.5 करोड़ डॉलर तक खर्च किए गए हैं.फिर 10 अगस्त को माइक्रोसॉफ्ट, मैकडॉनल्ड्स और कॉमकास्ट जैसी प्रमुख कंपनियों में 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच हिस्सेदारी खरीदी गई।

ट्रंप ने 21 अगस्त को AT&T, ConocoPhillips, Abbott Laboratories, Netflix और Chevron में से हर एक कंपनी में 1 लाख डॉलर से 5 लाख डॉलर (लगभग 8.4 करोड़ से 42 करोड़ रुपये) का भी दांव लगाया।ट्रंप ने 18 अगस्त को एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी द्वारा जारी सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स (कर्ज) में 10 लाख से 50 लाख डॉलर का निवेश किया. यह कॉरपोरेट डेट 5.35% यील्ड के साथ आता है. ये जुलाई 2031 में मैच्योर होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments