Thursday, November 19, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलचीन के शेनझेन में APEC देशों का जमावड़ा

चीन के शेनझेन में APEC देशों का जमावड़ा

चीन के शेनझेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) देशों का जमावड़ा लगा हुआ है. पूरी दुनिया की नजर इस मीटिंग पर है. गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. दोनों ने जिनपिंग से गर्मजोशी से मुलाकात की और अलग अंदाज दिखा

अमेरिका और रूस समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन हिस्सा लिया है. सम्मेलन में जिनपिंग से मुलाकात के बाद तीनों नेताओं समेत अन्य देशों के प्रमुखों ने सम्मेलन में सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाईजिनपिंग के डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन से मिलने के वीडियो सामने आए हैं. जिसमें जिनपिंग दोनों से हाथ मिलाते हुए बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं

.इस दौरान तीनों का अंदाज काफी अलग नजर आया.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम इस खूबसूरत मेज पर बैठे कुछ लोगों के साथ कई व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं. हमारे पास कई ऐसे व्यापार समझौते हैं, जिन पर बहुत जल्द बड़े देशों के साथ हस्ताक्षर किए जाएंगे. अमेरिका को इस बात पर भी गर्व है कि वह ‘सुपरइंटेलिजेंस’ (SI) के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. यह औद्योगिक क्रांति के बाद का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments