अब कनाडा में वर्क परमिट पर काम कर रहे विदेशी नागरिक बिना स्टडी परमिट के छह महीने तक पढ़ाई कर सकेंगे। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज़ एंड सिटिज़नशिप कनाडा (IRCC) ने इस नई अस्थायी पॉलिसी का ऐलान किया है, जो 9 सितंबर, 2026 से लागू होगी।इसका मकसद कनाडा में पहले से मौजूद अस्थायी कर्मचारियों को ज़रूरी स्किल्स, लाइसेंस और ट्रेनिंग हासिल करने का मौका देना है,
ताकि वे अपने-अपने काम के क्षेत्रों में बेहतर ढंग से योगदान दे सकें।इस फ़ैसले से कनाडा में वर्क परमिट पर काम कर रहे लगभग 300,000 भारतीयों को फ़ायदा हो सकता है, जिनमें करीब 150,000 पंजाबी शामिल हैं। इससे कनाडा में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाने में भी मदद मिलेगी।


