Thursday, September 10, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटमिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर मचा रही...

मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है तहलका !

सिनेमाघरों में इन दिनों क्राइम थ्रिलर से लेकर डिवोशन और फैमिली ड्रामा तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. हालांकि इनमें से कुछ ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पा रही हैं. इनमें मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश शामिल हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. वहीं .यश की टॉक्सिक का बुरा हाल है.मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है।

ये फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को भी इसने 15.60 करोड़ कमाए थे.वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को मिर्जापुर द मूवी ने 11.80 करोड़ कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये हो गई है।हनुमान अंश पर तो वाकई बजरंग बली की कृपा बरस रही है।

ये फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को भी 10.75 करोड़ कमाए थे.वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को 10 करोड कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 34 दिनों की नेट कमाई अब 152.88 करोड़ रुपये हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments