NRI SANJH JALANDHAR (10 February)
रोजी रोटी कमाने न्यूजीलैंड गए एक और पंजाबी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक काम करते वक्त मशीन में फंस गया था, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद युवक की मौत हो गई।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहारयुवक की पहचान 29 वर्षीय सौरव सैनी के रूप में हुई है।
सौरव सैनी 2013 में न्यूजीलैंड गए थे। पीड़ित परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे का शव भारत वापस लाया जाए ताकि वो उसका अंतिम संस्कार कर सकें।


