Monday, June 8, 2026

Google search engine
HomeपंजाबCity station पर भी रुकेगी Vande भारत एक्सप्रेस, 4 घंटे में पहुंचाएगी...

City station पर भी रुकेगी Vande भारत एक्सप्रेस, 4 घंटे में पहुंचाएगी Jalandhar

NRI SANJH JALANDHAR (10 February)
जालंधरवासियों के लिए एक और खुशखबरी है, वंदे भारत का स्टॉपेज अब जालंधर सिटी स्टेशन पर भी होगा। इसकी पुष्टि सांसद सुशील रिंकू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। जिसमें वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की जालंधर सिटी स्टेशन पर जो मांग थी। उसको मान लिया है। जिसका वह तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से अमृतसर के बीच का सफर मात्र साढे चार घंटे में तय करती है और जालंधर सिटी कैंट स्टेशन पर 4 घंटे में पहुंच रही हैं। लेकिन अब जालंधर सिटी भी रुकेगी।


दिल्ली से अमृतसर के बीच अब 6 स्टॉपेज होगें ट्रेन के
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 30 दिसंबर को की गई थी। दिल्ली से अमृतसर के बीच पहले 5 स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज था। लेकिन अब जालंधर स्टेशन पर स्टाॉपेज मिलने के कारण कुल 6 स्टॉपेज हो गए हैं। अमृतसर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.30 पर चलती है और 9.24 पर जालंधर स्टेशन कैंट पहुंचती है। लेकिन अब 9.22 मिनट पर जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी और 9.24 पर कैंट स्टेशन पर पहुंच जाएगी और यहां से 9.26 पर नई दिल्ली के लिए चलती है।

इसके बाद यह रेल गाड़ी लुधियाना में 10.16, अंबाला में 11.34 और नई दिल्ली में 1.50 में पहुंचती है। यही रेल गाड़ी वापसी में नई दिल्ली से बाद दोपहर 3.15 पर चलकर अंबाला शाम 5.25, लुधियाना में देर शाम 6.36 और जालंधर में 7.26 बजे जालंधर पहुंचेगी। इसके बाद रात 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी।
सांसद रिंकू ने पहले से चल रही नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जालंधर में स्टॉपेज देने की मांग रखी है।

सांसद ने कहा है कि इस ट्रेन को भी जालंधर में स्टॉपेज देने से जालंधर से माता वैष्णो देवी व जम्मू जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा जोकि लगभग आधे समय में वहां पहुंच पाएंगे। सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा कि जालंधर पंजाब का बड़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments