Monday, August 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया क्योंकि शहर में बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार (17 अगस्त) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. आज सुबह से दोपहर के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।इसके बाद शाम से रात के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक दौर आने की संभावना है।

विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आज दिन के दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15-20 किमी प्रति/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, शाम होते होते हवा की गति 10-15 किमी प्रति/घंटा रहेगी।पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतर इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं हुई।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान नमी का अधिकतम स्तर 86 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 63 प्रतिशत रहा, जिससे थोड़ी उमस बनी रही. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments