Monday, August 17, 2026

Google search engine
HomeपंजाबMP मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता में हुए नतमस्तक

MP मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में सालाना जोड़ मेले दौरान नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके उनके साथ विधायक संतोष काटरिया और करनवीर कटारिया भी मौजूद थे। सालाना जोड़ मेले में शिरकत करने के बाद संगत को संबोधित करते हुए लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि वह इस सालाना जोड़ मेले दौरान गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में नतमस्तक होने पर स्वयं को बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस कर रहे है।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा इलाके के विकास के लिए जो योगदान दिया जा रहा है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार द्वारा भी सूबे के महान गुरुओं और देश भगतों द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए अनेक पहलकदमीयां शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सूबा सरकार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के सूबे के विकास के लिए अनथक यत्न किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इन यत्नों को जारी रखा जाएगा। लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा सूबे में भाईचारक सांझ को और मजबूत करने के मद्देनजर हर धर्म से संबंधित महापुरुषों के दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाया जा रहा है।

उन्होंने लोगों को अपील की कि धार्मिक समागमों में बढ़ -चढ़ कर शिरकत की जाए और गुरु साहिबान व महापुरुषों से आशीर्वाद लेकर सूबे की तरक्की में योगदान दिया जाए। इस मौके लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग यहां लगाए गए खूनदान कैंप में भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खूनदान एक महान दान है।

उन्होंने कहा कि खूनदान करके हम कई कीमती जानों को बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों खास करके नौजवानों को न्योता दिया कि अधिक से अधिक गिनती में खूनदान कैंपों में शामिल हो कर खूनदान करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नौजवानों द्वारा किया गया खूनदान किसी की कीमती जान और परिवार को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments