Monday, August 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारत-अमेरिका में अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

भारत-अमेरिका में अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार से अपील की कि वे भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि वे सीमित संख्या में शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करने की योजना बना रहे हैं।

दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों के एक समूह ने सड़क पर अपना पक्का मोर्चा बना लिया है और पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर रात बिताई है।किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हरियाणा सरकार द्वारा रोके जाने के बादअब संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब (गैर-राजनीतिक) ने 23 अगस्त को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के किसान भवन में एक अहम बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि बैठक में सितंबर महीने में चंडीगढ़ में होने वाले मोर्चे के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब अपनी मांगों को मनवाने के लिए चंडीगढ़ में मोर्चा करेगा।उन्होंने कहा कि किसान पैदल आगे बढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस वजह से वे खनौरी में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, “हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई टकराव नहीं है। मैं हरियाणा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वे हमें शांतिपूर्वक आगे बढ़ने दें।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments