Saturday, August 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफ्रूटी और एप्पी फिज के मुंबई वाले वेयरहाउस पर महाराष्ट्र एफडीए ने...

फ्रूटी और एप्पी फिज के मुंबई वाले वेयरहाउस पर महाराष्ट्र एफडीए ने बड़ी कार्रवाई की….

फ्रूटी और एप्पी फिज जैसे लोकप्रिय ड्रिंक बनाने वाली कंपनी पार्ले ॲग्रो के मुंबई वाले वेयरहाउस पर महाराष्ट्र एफडीए ने बड़ी कार्रवाई की है. एफडीए की छापेमारी के दौरान यहां काफी ज्यादा एक्सपायर्ड खाने के सामान का स्टॉक मिला है. इसके बाद अधिकारियों ने करीब 99,970 का एक्सपायर्ड स्टॉक जब्त किया और वेयरहाउस का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया ।

ये कार्रवाई मुंबई में एफडीए की ओर से चलाए जा रहे फूड सेफ्टी अभियान के बीच हुई है. अधिकारियों ने इस वेयरहाउस को सील कर दिया है और वहां से सामान बाहर ले जाने या बेचने पर रोक भी लगा दी गई है।महाराष्ट्र एफडीए की टीम ने मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित पार्ले ॲग्रो के वेलोसिटी एक्सप्रेस वेयरहाउस पर छापेमारी की थी

ये वेयरहाउस एलयू गडकरी मार्ग के प्रयाग नगर, वाशी नाका इलाके में स्थित है. जांच के दौरान अधिकारियों को फ्रूटी, एप्पी फिज और कैंडी जूस के काफी सारे एक्सपायर्ड बैच मिले. अब इन सामानों की बिक्री और उन्हें दूसरी जगह ले जाने पर रोक लगा दी गई. जब्त किए गए स्टॉक की टोटल कीमत ही करीब 99,970 रुपए बताई गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments