Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका ने फिर किए ईरान पर हमले !

अमेरिका ने फिर किए ईरान पर हमले !

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने खाड़ी क्षेत्र में हालात और गंभीर कर दिए हैं. दक्षिणी ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद कई अहम इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है, जबकि रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी रहे. इसी बीच बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, क्योंकि ईरानी सेना ने वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है।

ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, ताजा अमेरिकी हमलों में बंदर अब्बास और आसपास के गांवों की बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा. हालांकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. मंत्रालय ने बताया कि नोबोनयाद-1 क्षेत्र में भी बिजली बाधित हुई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया. अधिकारियों ने दक्षिणी ईरान के लोगों से पीक आवर्स में बिजली की खपत कम करने की अपील की है।

बहरीन के गृह मंत्रालय ने एयर रेड सायरन बजने के बाद लोगों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की. वहीं ईरान की अर्द्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने बहरीन के साखिर एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी हेलीकॉप्टरों और टोही विमानों को निशाना बनाया है।रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर सिरिक, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की निगरानी करता है, वहां लगातार दूसरे दिन भी अमेरिकी हवाई हमले जारी रहे।

इसके अलावा बुशेहर में भी हमलों की खबर है. खामिर बंदरगाह के पास दो पुलों को निशाना बनाया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन के अनुसार दो लोगों की मौत हुई और चार अन्य घायल हुए.बंदर अब्बास के अल्लाहो अकबर इलाके में भी अमेरिकी हमलों की सूचना है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, एक रिहायशी इलाके पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा बंदर अब्बास के पास रेलवे ढांचे को भी निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोग घायल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments