Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के बीच ब्राजील पर लगाया टैरिफ

अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के बीच ब्राजील पर लगाया टैरिफ

अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच ब्राजील पर टैरिफ लगा दिया है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश दिया है।यूएस ने ब्राजील पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और उनकी सरकार ईमानदारी से सहयोग नहीं कर रही है।उसने लूला के लिए कहा कि वे समझौते को मानने की बजाय राजनीति कर रहे है।

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने टैरिफ को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने USTR (यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव) को ब्राजील से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 25% का टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है. इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. राष्ट्रपति लूला और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ ईमानदारी और अच्छी नीयत से बातचीत नहीं की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments