Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में गिरावट जारी....

सोने की कीमत में गिरावट जारी….

आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. सोना कल के मुकाबले 1.18% और सस्ता हो गया है. इससे घरेलू बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 1680 रुपये टूटकर 1,40,540 पर आ गया है. कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,220 रुपये थी।

आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोने की कीमतों में 0.02% की गिरावट आई है और यह 3991.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सोने का 4000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलना यह दिखाता है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर इसकी मांग में गिरावट आई है।

22 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 410 रुपया सस्ता हुआ है. कल जहां इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,31,000 रुपये थी. वहीं, आज कीमत कम होकर 1,30,590 रुपये पर आ गई है. 18 कैरेट वाले सोने के रेट में भी आज कमी आई है. कल इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,06,665 रुपये थी और आज कीमत 1,05,405 रुपये है. यानी कि कीमतों में 1260 रुपये की बड़ी गिरावट आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments