Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकपूरथला के बेगोवाल में मामूली तकरार के बाद लड़ाई ,1 की मौत

कपूरथला के बेगोवाल में मामूली तकरार के बाद लड़ाई ,1 की मौत

कपूरथला में बेगोवाल के गांव नंगल लुबाणा में व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी नंगल लुबाणा के रूप में हुई है। मृतक गुरमीत सिंह लगभग रात 9 बजे अपनी स्कूटी पर खेतों से अपने घर आ रहा था कि इस दौरान पास से गुजर रही कार से स्कूटी पर छींटे पड़ गए।

इस कारण उनकी मामूली तकरार हो गई, जो धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई।इस दौरान कार सवार नौजवानों ने गुरमीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस संबंध में बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कपूरथला मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments