Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलईरान पर अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई को लेकर क्या बोला रूस...

ईरान पर अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई को लेकर क्या बोला रूस ?

ईरान पर अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का उल्लंघन किया है।उनका आरोप है कि अमेरिकी हमलों से न सिर्फ ईरान, बल्कि पर्शियन गल्फ क्षेत्र के नागरिक ठिकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे पूरे इलाके की स्थिरता पर खतरा पैदा हो गया है।

मॉस्को में चाड के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका की नई सैन्य कार्रवाई उस समझौते की भावना के खिलाफ है, जिसके जरिए दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिश की गई थी।उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई किसी भी विवाद का समाधान नहीं हो सकती।

लावरोव ने दावा किया कि ईरान के साथ-साथ पर्शियन गल्फ सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य देशों में भी नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के हमले क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाएंगे और शांति बहाल करने की कोशिशों को कमजोर करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments