पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रणजीत कौर ने निहंग मनप्रीत सिंह खालसा द्वारा FIR दर्ज करवाने के बाद उन्हें चुनौती दी है। रणजीत ने एक नया वीडियो जारी करते हुए कहा, “मुझे अदालत ने जमानत दे दी है। मेरे फरार होने की बात कोई साबित कर दो।” उन्होंने इशारों-इशारों में निहंग पर तंज कसा।अपने पति के साथ पोस्ट किए गए वीडियो में रणजीत कौर ने कहा, “हाँ, हमें जमानत मिल गई है।
हम भागने वाले नहीं हैं, न ही हमने घर छोड़ा है। ये सारी बातें अफवाहें हैं।”बताते चलें कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में लुधियाना में रणजीत कौर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उनके पति जिंदा हंस को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। यह केस निहंग मनप्रीत सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि चुम्मेवाली भाभी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती है
और अश्लील कपड़े पहनकर अपने शरीर के अंगों का प्रदर्शन करती है।रणजीत कौर ने आगे कहा, “हमने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने वकील हरजोत सिंह के माध्यम से जमानत ली है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं भाग गई हूँ। ऐसा कुछ नहीं है। हमने कोई कत्ल नहीं किया है कि हम छुप-छुप कर फिर रहे हों। हम कहीं भागे नहीं हैं।”


