Tuesday, June 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबएस.सी. कमिशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को किया तलब

एस.सी. कमिशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को किया तलब

चंडीगढ़ में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग ने आज स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड द्वारा लेक्चररों की असामियों के लिए जारी विज्ञापन में अनुसूचित जातियों के लिए लागू आरक्षण नीति की अनदेखी करने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार के सचिव को तलब किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के सचिव को 3 जुलाई 2026 को निजी तौर पर आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments