Thursday, July 2, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू क्या बोले !

ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल ईरान पर दोबारा हमला कर सकता है. नेतन्याहू ने ये बयान ऐसे समय पर दिया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उन्हें ऐसे भड़काऊ बयान और लेबनान पर हमले रोकने को कह रहे है।

नेतन्याहू ने ईरान पर पिछले हमलों को परमाणु विनाश से बचाने का दावा करते हुए कहा कि अगर जरूरी हुआ तो इजरायल तीसरा हमला करने के लिए तैयार है. तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार, नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करेगा. उन्होंने ऐलान किया कि अगर इजरायल की सुरक्षा मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो एक और अभियान चलाया जा सकता है।

नेतन्याहू ने दावा किया, ‘ईरान में हमने खुद को परमाणु बमों से बचाया, जरूरत पड़ने पर तीसरी बार भी ऐसा किया जाएगा.’ हालांकि, इजरायल ने बार-बार संकेत दिया है कि वह खुद को किसी भी ऐसे समझौते से बंधा हुआ नहीं मानता है जो ईरान की परमाणु क्षमताओं को बरकरार रखता है ।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से संयम बरतने का आग्रह किया है और नए सिरे से तनाव बढ़ने के खिलाफ चेतावनी भी दी। एक्सियोस को दिए बयान के अनुसार , ट्रंप ने कहा कि बड़े पैमाने पर हमले इजरायल को राजनयिक रूप से अलग-थलग कर सकते हैं और चल रही बातचीत को कमजोर कर सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने नेतन्याहू से कहा, बीबी, तुम सावधान रहना, वरना बहुत जल्द तुम अकेले रह जाओगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments