Friday, June 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर पुलिस ने शहजाद भट्टी गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने शहजाद भट्टी गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने शहजाद भट्टी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह, भरत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है, जो कमल विहार के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शहजाद भट्टी और हरमाज गुज्जर के इशारे पर देश के सरकारी विभागों से संबंधित गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी गतिविधियां न केवल पंजाब में बल्कि अन्य राज्यों में भी चल रही थीं। सरकारी जानकारी लीक करके पाकिस्तान पहुंचाई जा रही थी। इस मामले में और आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

तीनों आरोपी सरकारी विभागों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। पुलिस ने इस मामले में सबूत प्राप्त किए हैं, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण वे दस्तावेज नहीं दिखा सकते। जांच में सामने आया है कि भरत के खिलाफ मारपीट का भी एक मामला दर्ज है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तीन से चार महीनों से सक्रिय थे और जालंधर के बारे में जानकारी भी लीक की थी। आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। तीनों अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने दूसरे राज्यों से भी जानकारी लीक की है। जांच में खुलासा हुआ है कि उन्हें जानकारी लीक करने के लिए बड़ी रकम दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments